Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Tarun Kumar v. Dhanya Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/07/77574/2021

Decision date
2025-09-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 -. सपठित नियम-24 6-शिकायत WIM—NCRI44/07/77574/202 तरूण कुमार बनाम धन्य प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (महागुन-ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 03.09.2025 शिकायतकर्ता का वादे वीडियो erst के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया * कि यूनिट का कब्जा प्राप्त हो चुका है, केवल रजिस्ट्री होना शेष है। विपक्षी को बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी के पास उक्त यूनिट परियोजना का ओ.सी. / सी.सी. प्राप्त नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर उक्त यूनिट,परियोजना का ओ.सी. / सी.सी. प्राप्त कर, माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में, शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए, स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.42.2025 को पेश हो। Ry आर. पी. Rig (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण