Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sunil Kumar Agarwal v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/07/77514/2021

Decision date
2025-03-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 / 63 सपठित नियम-24 26-शिकायत PM—NCR44/07/7754/202 सुनील कुमार अग्रवाल बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 07.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हर्षित गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री निधि उपस्थित ge | प्रस्तुत मामले में माननीय उच्च न्यायालय में अपील लम्बित है, परन्तु कोई सटे आदेश किसी पक्षकार की ओर से दाखिल नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा आज तक ओ.सी. /सी.सी. सहित कब्जा शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि रेरा पीठ के आदेश दिनांक 02.02.2022 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को दिनांक 24.03.2025 तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें और यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें तथा कब्जा-पत्र एवं रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर स्वयं इस न्यायालय द्वारा सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा तथा यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 24. 03.2025 को पेश हो। arate अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण