Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Reetu Mongia and Sagar Mongia v. Gardenia Aims Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/07/77226/2021

Decision date
2024-07-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,/63 के सपठित नियम-24 40-शिकायत संख्या : NCRI44/07/77226/202! रीतू मोंगिया और सागर मोंगिया बनाम गार्डिनिया एम्स डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.07.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए।

उभयपक्षों को सुना एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया कि दिनांक 04.02.2022 को मा. पीठ-2 द्वारा विपक्षी को निर्देशित किया गया की 03 माह के अन्दर यूनिट के सम्बंध में हस्तान्तरण विलेख शिकायतकर्ता के पक्ष में निष्पादित एवं पंजीकृत कराये लेकिन विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया गया इस सम्बंध में मा. पीठ संख्या-04 के समक्ष धारा-63 के अन्तर्गत आवेदन किया गया। उसमें भी पीठ के आदेशों के अनुसार दिनांक 34.03.2023 तक भी हस्तान्तरण faces निष्पादित एवं पंजीकृत नहीं कराया गया है। दिनांक 29.02. 2024 को पीठ-2 द्वारा नियम-24 के अन्तर्गत निष्पादन हेतु इस पीठ के समक्ष भेजा गया आज सुनवाई की इस पीठ के समक्ष प्रथम तिथि है। शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त हो चुका है। लेकिन अभी तक विपक्षी ने मा. पीठ के आदेश के अनुपालन में हस्तान्तरण विलेख एवं पंजीकृत निष्पादित नहीं कराया है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 30.07.2024 तक शिकायतकर्ता के पक्ष में START विलेख एवं पंजीकृत निष्पादित कराकर अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा ई-मेल [email protected] पर भेजे यदि विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वंय सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन के सम्बन्ध में यथाविधि कार्यवाही की जाएगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई वास्ते नियत तिथि 30.07.2024 को पेश हो। लि; सी आर. पी. सिहँ (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण