Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Niraj Kumar Singh v. Elegant Infracon Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/07/76776/2021
- Decision date
- 2026-05-20
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 5-शिकायत संख्या:--70१44/07/76776/202 नीरज कुमार सिंह बनाम एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 20.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आनन्द मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ज्योतिष राज उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा धारा-47 सिविल प्रक्रिया संहिता, 908 के अन्तर्गत अपनी आपत्ति दिनांकित 0.04.2026 दाखिल की गई कि शिकायतकर्ता जिस आदेश का नियम-24 के अन्तर्गत निष्पादन कराना चाहता है, वह शून्य है, क्योंकि शिकायतकर्ता श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा परियोजना एलीगेन्ट विला में यूनिट संख्या-बी॥004 प्लॉट संख्या-06बी, टेकजॉन फॉर, ग्रेटर नोएडा में बुक की गई थी, जबकि माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 46.4.2027 4 शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट का परियोजना एलीगेन्ट स्पेलेन्डर प्लॉट संख्या-05सी, टेकजॉन, फॉर ग्रेटर नोएडा की सम्पत्ति के सम्बन्ध में आदेश पारित हुआ है। शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दाखिल की गई कि अनुबन्ध-पत्र दिनांकित 06.08.2074 के अनुसार परियोजना vite विला में यूनिट wea-si004 प्लॉट संख्या-06बी, टेकजॉन-4, ग्रेटर नोएडा में स्थित है और उसी सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत aa की गई और अपने शिकायत-पत्र में भी उपरोक्त यूनिट का ही उल्लेख किया गया था और vat यूनिट के सम्बन्ध में ही माननीय पीठ द्वारा आदेश पारित किया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस प्रकार कोई भ्रम/संदेह आवंटित यूनिट और आदेश के सम्बन्ध में नहीं है। विपक्षी की उक्त आपत्ति निराधार है। विपक्षी द्वारा केवल मामले में समय व्यतीत करने हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया। अनुबन्ध-पत्र दिनांकित 06.08.204 आदेश दिनांक 6..2024 का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अनुबन्ध-पत्र दिनांकित 06.08.204 के आधार पर यूनिट संख्या-बी4004 परियोजना एलीगेन्ट विले से सम्बन्धित है और उसी आवंटित यूनिट संख्या-बी4004 के सम्बन्ध में माननीय रेरा पीठ द्वारा दिनांक 6.47.202i को आदेश भी पारित किया गया। . माननीय रेरा पीठ द्वारा विपक्षी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 30.04.2022 तक ae / सी.सी. सहित अनुबन्ध-पत्र के अनुसार फ्लैट को पूर्ण कराकर शिकायतकर्ता को कब्जा देते हुए रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें, लेकिन विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। अत: ऐसी स्थिति में विपक्षी द्वारा दाखिल आपत्ति निराधार है और विपक्षी की उक्त आपत्ति निरस्त किये जाने योग्य है:- आदेश विपक्षी द्वारा दाखिल प्रार्थना-पत्र दिनांकित 0.04.2026 निरस्त किया जाता है।
विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर अनुबन्ध-पत्र दिनांकित 06.08.2074 के अनुसार परियोजना एलीगेन्ट विले में यूनिट संख्या-बी4004 प्लॉट संख्या-06बी, टेकजॉन-4, ग्रेटर नोएडा का कब्जा शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल करें कि वह किस Mode से माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का निष्पादन कराना चाहता है, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जा सके | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 47.07.2026 को पेश हो। shy — आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण