Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Dr. Arindam Basu v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial
Complaint No. NCR144/07/57256/2020
- Decision date
- 2025-09-03
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 20-शिकायत PRAT:—NCR44/07/57256/2020 डॉ. अरिंदम बसु बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 03.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया wari पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री प्रगति भारद्वाज उपस्थित हुए | विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 09.0.2024 एवं 43.06.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,//सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश 22.09.2024 के अनुपालन मैं विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 22.09. 2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अतः इस सम्बन्ध में दिनांक 43.06.2025 को विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने का आदेश पारित किया जा चुका है। इसके पश्चात भी विपक्षी द्वार आज तक आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रार्थना-पत्र दिनांक 28.04.2025 इस आशय का दाखिल किया गया कि प्लॉटयूनिट af ae कर, रिसीवर नियुक्त कर कब्जा दिलाया जाये व रजिस्ट्री कराई जाये।
क्योंकि विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक माननीय रेरा पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश 22.09.2024 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का. कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। 75 अतः: ऐसी अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना-पत्र स्वीकार किया जाता है और शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 22.09.202 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए UfaroraT—Other-Yamuna Expressway Industrail Devlopment Authority में यूनिट संख्या-8०००-।7/ -394 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री Wit शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, स्वयं इस न्यायालय ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए य द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 24.44.2025 को पेश हो।
ae आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण