Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dr. Arindam Basu v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. NCR144/07/57256/2020

Decision date
2025-06-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 / 63 सपठित नियम-24 46-शिकायत संख्या:-)0ट२44/07/57256/2020 डॉ. अरिंदम बसु बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 43.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री सी.ए योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | - सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी को सुनवाई हेतु बार-बार लिंक प्रेषित किये जाने के बावजूद भी विपक्षी विगत तिथियों से अनुपस्थित चल रहा है। विपक्षी आज दिनांक 43.06.2025 को भी सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा माननीय पीठ-0॥ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.09. 2024 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही प्लॉट/यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रार्थना-पत्र दिनांक 28.04.2025 इस आशय का दाखिल किया गया कि wie safe ot a कर, रिसीवर नियुक्त कर कब्जा दिलाया जाये व रजिस्ट्री कराई जाये।

क्योंकि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.09.2024 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को प्लॉट /यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश-पत्र दिनांक 09.0.2024 एवं माननीय पीठ-0(ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.09.2024 का समयबद्ध रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित किया जाना warned होगा। — अतः ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.09.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये। - विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया eal के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को प्लॉट/यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो; तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट -सहित दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 03.09.2025 को पेश हो |

Sy आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण