Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashutosh Gupta and Aditi Gupta v. La Residentia Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/07/56073/2020

Decision date
2025-05-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 44--शिकायत GeA—NCR I44/07/56073/2020 आशुतोष गुप्ता और अदिति गुप्ता बनाम ला रेजिडेंटिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी के साथ समझौता वार्ता नहीं चल रही है और न ही कोई समझौता हुआ है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया कि उसके द्वारा समस्त धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है और विपक्षी जानबूझकर शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं करा रहा है और न ही यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करा रहा है। विपक्षी आज सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है। विपक्षी द्वारा स्थगन प्रार्थना-पत्र ई-मेल के माध्यम से दाखिल किया गया है, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा विरोध किया गया है। विपक्षी को स्थगन प्रदान करने का कोई आधार नहीं है, अतः विपक्षी द्वारा दाखिल स्थगन प्रार्थना-पत्र निरस्त किया जाता है।

विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 44.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ,सी,,/सी.सी, सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है और न ही विपक्षी शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराने हेतु कोई रुचि नहीं ले रहा -है। जिससे प्रतीत होता है कि विपक्षी इस पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 44.02.2025 की अवहेलना कर रहा है। विपक्षी द्वारा माननीय WI पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 29.06.2024 का भी अनुपालन आज तक नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनिय्यामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। = अतः ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ-0(ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 29.06.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि विपक्षी के विरुद्ध आदेश दिनांक 29.06. 2024 के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाये। क्योंकि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 29.06.2024 का भी अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित 03.07.2025 इस आशय का दाखिल किया गया है कि उसको यूनिट का कब्जा दिलाया जाये और रजिस्ट्री निष्पादित कराई जाये, जो स्वीकार किया जाता है।

अतः ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार परियोजना-न Residentia यूनिट WM-T-704 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अतः श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-2 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा wh) पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 04.08.2025 को पेश हो। See आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण