Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ruchika Kumari v. Panch Tatva Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/07/55533/2020

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमंबुद्धनगर सुनवाई पीठ-॥ 03-शिकायत संख्या —NCRI44/07/55533/2020 रूचिका कुमारी बनाम पंच तत्व प्रमोटर्स प्राणलि0 दिनांक :- 06 /04/2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉनन्‍्फ्रेंसिंग द्वारा प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित।| शिकायतकर्ता द्वारा जमा धनराशि ब्याज सहित वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि विपक्षी द्वारा परियोजना के ले-आउट प्लान में परिवर्तन किया गया है, जिसमें पाकिंग, मैन्टेनेंस, एरिया आदि में परिवर्तन किये गये हैं। जिस पर विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट की बुकिंग तथा आवंटन ओ.सी. /सी.सी. प्राप्त करने के बाद किया गया है। अतः प्रश्नगत यूनिट की रजिस्ट्री भी करायी जा चुकी है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह जमा धनराशि ब्याज सहित वापस पाने की मांग से पूर्व अपनी यूनिट की रजिस्ट्री को कैंसिल कराना सुनिश्चित करें। अतः शिकायतकर्ता के यूनिट की रजिस्ट्री को कैंसिल किये जाने तक पत्रावली को abeyance में रखा जाता है। अतः पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाए। ear (कल्पना मिश्रा) सदस्य उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण