Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
pradyumna Bag v. Hawelia Builders Private Limited
Complaint No. NCR144/07/54916/2020
- Decision date
- 2025-09-24
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,/63 सपठित नियम-24 45-शिकायत GeIT—NCR 44/07/5496/2020 प्रद्युम्न बैग बनाम हवेलिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.09.2025 ॥ शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रांवली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग भारद्वाज उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अंशुल गुप्ता उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय में अपील लम्बित है, लेकिन विपक्षी द्वारा कोई माननीय उच्च न्यायालय का आदेश /स्थगन आदेश रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब डाक के माध्यम से दाखिल किया गया है, परन्तु अपने जवाब को भी रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है और उसके साथ कोई गणना शीट भी दाखिल नहीं की गई है।
विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 04.02.2025, 22.04.2025 एवं 48.06.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 09.02.202 का अनुपालन न किये जाने के कारण विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु दिनांक 48.06.2025 को आदेश पारित किया जा चुका है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 09.02.2024 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 09.02.2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। "छू , क्योंकि विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश 09.02.2024 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 09.02.2020 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।
अतः ऐसी स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेशं-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ORATSHT—Hawelia Valenova Park में यूनिट PeN-D-906 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तंथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अतः: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली ard अग्रिम सुनवाई दिनांक 09.42.2025 को पेश हो। a आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण