Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
pradyumna Bag v. Hawelia Builders Private Limited
Complaint No. NCR144/07/54916/2020
- Decision date
- 2025-06-18
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 49-शिकायत WIE—NCR44/07/5496/2020 प्रद्युम्न बैग बनाम हवेलिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 48.06.2025 forced का वाद वीडियो कॉन््फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुई एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग भारद्वाज उपस्थित gy. विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री यश cuss उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 04.02.2025 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकाय॑तकर्ता को प्रेषित किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 09.02.2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। विपक्षी द्वारा माननीय अपीलीय अधिकरण में अपील दाखिल की गई, जोकि दिनांक 28. 09.2022 को निरस्त हो चुकी है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर आदेश का अनुपालन न करने के कारण धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित किया जाना न्यायोचित होगा।
माननीय wr पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 09.02.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विप्रक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थद्रण्ड़,/पेनल्दी अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें । ्ा। विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों. के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता at यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर इस न्यायालय द्वारा स्वयं शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री करायी जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 42.08.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण