Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

pradyumna Bag v. Hawelia Builders Private Limited

Complaint No. NCR144/07/54916/2020

Decision date
2025-04-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 42-शिकायत WKAT—NCR44/07/5496/2020 प्रद्युम्न बैग बनाम हवेलिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग भारद्वाज उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 04.02.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही अपना कोई जवाब दाखिल किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया eal की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 5 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। निर्धारित तिथि तक विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर पत्रावली धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु रेरा प्राधिकरण को भेज दी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.06.2025 को पेश हो। St, आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण