Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amit Kumar v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/07/53375/2020

Decision date
2025-02-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 27-शिकायत PAT—NCR44/07/53375/2020 अमित कुमार बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 24.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री निधि उपस्थित हुई। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा स्वयं यूनिट Hl GH कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 22.05.2025 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण