Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vinay Pratap Singh v. Futureworld Greenhomes Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/06/96405/2022

Decision date
2025-09-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 48-शिकायत UAT—NCR44/06/96405/2022 विनय प्रताप सिंह बनाम Teas ग्रीनहोम्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-7 /09 / 2025

शिकायतकर्ता का वाद wisi के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री नीरज तिवारी उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा कथन किया गया है कि विपक्षी द्वारा उनके यूनिट को तीन बार विक्रय किया जा चुका है। विपक्षी द्वारा न तो यूनिट का कब्जा दिया गया और न ही जमा धनराशि मय ब्याज वापस किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया है कि विपक्षी द्वारा सही बोर्ड ऑफ रेज्यूलेशन व वकालतनामा दाखिल नहीं किया गया है जिस कारण विपक्षी को बहस करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। विपक्षी द्वारा कहा गया कि oe परियोजना पूर्ण किये जाने हेतु वित्तीय सहायता स्वामहि संस्था से प्राप्त हुई है तथा रेरा प्राधिकरण द्वारा भी उन्हें परियोजना पूर्ण करने हेतु समय विस्तार जून 2026 तक प्रदान किया गया है परन्तु इस आशय के प्रपत्र तकनीकी कारणों से वह रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाये है जिस कारण उन्हें उक्त प्रपत्र रेरा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु अतिम अवसर प्रदान कर दिया जाए जो प्रदान किया जाता है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी द्वारा उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रपत्र we areca के माध्यम से कल ही उपलबध कराये गये है जिस कारण विपक्षी के प्रपत्रों को अवलोकित करने तथा vat पर अपनी आपत्ति दाखिल करने का समय प्रदान कर दिया जाए जो प्रदान किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि स्वामहि wos के सम्बन्ध में प्राप्त वित्तीय सहायता तथा रेरा प्राधिकरण द्वारा परियोजना पूर्ण किये जाने हेतु प्रदान किये गये समय विस्तार के साक्ष्य मय नवीनतम शपथ पत्र नियत तिथि से पूर्व रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed उपरोक्त /बहस हेतु दिनांक 46.02.2026 को पेश हो।

ea ae डा0 दीपक स्वरूप WRT (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण