Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sushmita Patel and Ankur Chaudhary v. Rise Projects Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/06/96153/2022

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। पीठ-04 आदेश अन्तर्गत धारा-34 उपस्थिति:- clo वेंकटेश, सदस्य शिकायत संख्या :- NCR44/06/9653/2022 सुष्मिता पटेल एवं अंकुर चौधरी बनाम मैसर्स राइज प्रोजेक्ट्स mio feo प्रस्तुत शिकायत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरुद्ध समस्त जमा धनराशि ब्याज सहित वापस दिलाये जाने हेतु संस्थित किया गया है। संक्षेप में शिकायतकर्ता का कथन है कि उनके द्वारा विपक्षी की परियोजना Rise Sports Villas 4 यूनिट संख्या-&५-5 Unit No.22 बुक करायी गयी थी। यूनिट की कुल कीमत ,,02,750/— रुपये थी, जिसके सापेक्ष उनके द्वारा समय-समय पर किश्तों के आधार पर 5,00,000/— रुपये का भुगतान विपक्षी को किया गया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट की कुल कीमत का io प्रतिशत की धनराशि का भुगतान कर यूनिट बुक की गयी थी, परन्तु विपक्षी द्वारा यूनिट की कुल कीमत का 50 प्रतिशत की धनराशि की मांग की जा रही है, जिसके कम में शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट की बुकिंग के सापेक्ष निरस्तीकरण पत्र विपक्षी को प्रेषित किया गया, परन्तु विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की जमा धनराशि वापस नहीं की जा रही है, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण अधिनियम की धारा si के अन्तर्गत विपक्षी के विरुद्ध यह शिकायत धनराशि वापस कराये जाने हेतु दर्ज करायी गयी है। ८(%- शिकायतकर्ता द्वारा अपने कथन के समर्थन में वकालतनामा की प्रति, आवेदन फॉर्म की प्रति, चैक की प्रति आदि अभिलेखों की छायाप्रतियाँ दाखिल की गई हैं।

विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में प्रतिवाद पत्र दाखिल करते हुए कथन किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी की परियोजना आवेदन पत्र दिनांक 28.04.2024 के माध्यम से यूनिट संख्या-49५-5/ए॥४ No. 22 बुक की गयी थी, जिसकी कुल कीमत 4,44,02,750 ,//-रूपये थी, जिसके सापेक्ष शिकायतकर्ता द्वारा 5,00,000,//-रूपये की धनराशि का भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बुकिंग के सापेक्ष पेमेंट प्लान 60:20::20 का चयन किया गया था, जिसे सापेक्ष विपक्षी द्वारा पर्याप्त अवसर दिये जाने के बावजूद भी शिकायतकर्ता समय से भुगतान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट को निरस्त कराये जाने के सम्बन्ध में दिनांक 09.02.2024 को ई-मेल के माध्यम से विपक्षी को अवगत कराया गया। विपक्षी का कहना है कि आवेदन फॉर्म के प्रस्तर-44 के अनुसार यदि आवंटी परियोजना से बाहर जाना है, तो विपक्षी यूनिट की कुल कीमत का io प्रतिशत की धनराशि की कटौती करते हुए शिकायतकर्ता बकाया धनराशि वापस कर दी जायेगी। उपरोक्त कथन के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा योजित शिकायत खारिज किये जाने का अनुरोध किया गया है। उभयपक्ष के तर्कों को सुना गया व पत्रावली पर उपलब्ध समस्त साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी मूल शिकायत में बुकिंग धनराशि 5,00,000 / - रूपये मय ब्याज वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायततकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन फार्म के अवलोकन से विदित है कि यूनिट का कूल मूल्य ,,02,750/— रूपये है, जिसमें कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को 5,00,000,/- रूपये की धनराशि अदा की गयी है। इस सम्बन्ध में आवेदन फार्म के प्रस्तर-44 में we रूप से उल्लेखित है कि:- he

"]4 Earnest money shall be 0% of the total sale price. Timely payment of installments as indicated in the payment plan is the essence of the allotment. If an installment is not paid on or before the due date, the company will charge @SBIJ's MCLR 2% Interest per annum on the delayed payment for the period of delay. However, if any installment remains in arrear for more than 30 days, the allotment will stand cancelled without any notice or liability of any kind, on the sole discretion of company. The Allottee in such an event happening, will have no lien further on the allotted unit. In such cases, the amount deposited up to 0% of total sales price of the unit, constituting the earnest money along with brokerage/facilitation charges (if any paid), will stand forfeited. The balance amount received, if any (over and above the earnest money) will be refunded without any interest after the resale of the apartment. It may further distinctively be understood by the allottee(s) that if for any reason the booking/ allotment is withdrawn/cancelled/ surrendered by the allottee, then 0% of the total sale price along with brokerage/facilitation charges (if any paid) shall ipso facto be forfeited and the balance, amount will be refunded in the manner as mentioned herein above, Earnest moneyconstitutes the administrative cost incurred for promotional activities, holding cost incurred by the developer/ Company to fund the construction of the said unit and thereafter towards administrative costs for pro cancellation request and legal services cost and also towards retention of Sald Villa in the name of the allotter(s) for such time, etc. The refund of such amount will processed within 90 days of receiving of request for

cancellation along with the handover of all the original documents and completing the necessary formalities.." उपरोक्‍तानुसार यदि फ्लैट का निरस्तीकरण किया जाता है, तो यूनिट की कूल मूल्य के t0 प्रतिशत धनराशि अथवा 4,0,275/—wad जो भी ज्यादा हो की कटौती की जायेगी | प्रश्नगत प्रकरण में यूनिट की कुल कीमत ,I,02,750 /- रूपये है और शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को 5,00,000/— रूपये की धनराशि अदा की गयी है। उपरोक्त शर्तों के अनुसार to प्रतिशत धनराशि की कटौती के उपरान्त शिकायतकर्ता की कोई धनराशि अवशेष नहीं रह जाती है। ऐसे में शिकायतकर्ता किसी भी प्रकार की धनराशि पाने का अधिकारी नहीं है। वर्णित स्थिति में शिकायतकर्ता की शिकायत खारिज की जाती है। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। तद्नुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण