Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sunil Arora v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/06/95339/2022

Decision date
2025-05-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 8-शिकायत PeAN—NCR44/06/95339/2022 सुनील अरोड़ा बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 30.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश esi पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री: देवेस सक्सेना उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। शिकायतकर्ता द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट सहित डाक के माध्यम से दाखिल किया गया है, परन्तु रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। _ शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह एक सप्ताह के अन्दर अपना जवाब एवं गणना शीट रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें और विपक्षी एवं उनके विद्वान अधिवक्ता को भी ई-मेल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। उभयपक्षों द्वारा अपनी-अपनी गणना शीट दाखिल की गई है। उभयपक्षों के मध्य मुख्य रूप से गणना का विवाद है। अतः पत्रावली श्रीमान प्रभारी कंसीलिएटर को संदर्भित की जाती है कि वह उभयपक्षों के मध्य समझौता कराकर (यदि संभव हो, तो) तथा रेरा अधिकृत सी.ए एवं लेखा-विभाग के कर्मचारियों की मदद से बकाया देयों के सम्बन्ध में अपनी आख्या एक माह के अन्दर दाखिल करें कि कितनी धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अदा करनी है। अन्यथा उभयपक्षों को सुनकर इस पीठ द्वारा स्वयं प्रश्नगत शिकायत का निस्तारण किया जायेगा। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.08.2025 को पेश हो | —S__ आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण