Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pushpa Sukhija v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/06/95331/2022

Decision date
2025-11-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 5-शिकायत PAN—NCR I 44/06/9533 /2022 पुष्पा सुखीजा बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ares दिनांक: 42.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री देवेश सक्सेना उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पुनीत उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। उभयपक्षों द्वारा रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या दिनांकित 28.07.2025 पर कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा आज सुनवाई के समय मौखिक रूप से होल्डिंग चार्ज तथा मेन्‍्टेनेन्स चार्ज पर आपत्ति की गई है। जहाँ de होल्डिंग चार्ज का प्रश्न है, तो उ.प्र. भू-सम्पदा विनियमन एवं विकास (विक्रय / पट्टा के लिए करार) नियमावली, 2048 के प्रस्तर-7.3 के, प्राविधानों के अन्तर्गत विपक्षी शिकायतकर्ता से 2 रुपये वर्गफुट / प्रतिमाह कारपेट एरिया की दर से होल्डिंग चार्ज शिकायतकर्ता से प्राप्त करने का अधिकारी होगा, उससे अधिक नहीं | जहाँ तक मेन्‍्टेनेन्स का प्रश्न है, क्योंकि शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा आज तक, प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त करने की तिथि से हस्ताक्षरित अनुबन्ध के अनुसार शिकायतकर्ता अग्रिम AeA / रख-रखाव शुल्क अदा करने के लिए उत्तरदायी होगा।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में संशोधित गणना शीट बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता एक माह के अन्दर देय धनराशि विपक्षी को अदा करें। तद्पश्चात विपक्षी, शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए कब्जा नस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 6.42.2025 को पेश हो। जार आफ = सिंह — (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण