Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pushpa Sukhija v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/06/95331/2022

Decision date
2025-08-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 8-शिकायत संख्याः-नए८ा२44/06/9533/2022 | पुष्पा सुखीजा बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री देवेश सक्सेना उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश-पत्र दिनांक 30.05.2025 के अनुपालन में पत्रावली श्रीमान कंसीलिएटर महोदय को संदर्भित की गई थी। कंसीलिएशन सेल में सुनवाई दौरान रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा अपनी आख्या दिनांकित 28.07.2025 दाखिल की गई है। उभयपक्षों द्वारा रेश अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या पर अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। उभयपक्ष यदि चाहे, तो रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या पर अपनी आपत्ति i5 दिनों के अन्दर दाखिल कर सकते हैं। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.08.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण