Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nitin Ahuja and Hiteshi Ahuja v. S. J. P. Hotels & Resorts Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/06/76492/2021

Decision date
2023-09-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 4-शिकायत WN-NCR44/06/76492/202 नितिन आहूजा बनाम एस.जे.पी. deer एण्ड रिजॉर्टस्‌ wo fo 26.09.2023 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुशवत्स उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रोहित महावर उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी ने a पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनाक 27.04.2022 का अनुपालन नहीं किया है, जिसके विरूद्द विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह बताया गया कि शिकायतकर्ता के साथ उसकी पत्नी भी सह-आवंटी है। पति-पत्नी के मध्य विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता कब्जा चाहता है, जबकि सह-आवंटी पत्नी जमा धनराशि वापस चाहती है और वह कब्जा नहीं लेना चाहती है। शिकायतकर्ता का कथन है कि विपक्षी ने यूनिट निरस्तीकरण का. नोटिस भेजा है, जबकि न्यायालय में कार्यवाही विचाराधीन है। न्यायालय में कार्यवाही लम्बित होने पर यूनिट निरस्तीकरण का नोटिस भेजना कानूनी flee है और प्रोमोटर का मनमाना तरीका है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह उक्त कार्यवाही के लम्बित रहते हुए प्रश्नगत यूनिट पर किसी तृतीय पक्षकार के हित को सृजित न करें| सह-आवंटी को पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी किया जाये कि वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों और अपनी यह स्थिति स्पष्ट करें कि वह प्रश्नगत यूनिट का कब्जा चाहती हैं अथवा जमा धनराशि मय ब्याज वापस चाहती है। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 20.44.2023 को पेश हो।

BA a wo (हरीश त्रिपाठी) 26 का (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण