Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anuj Gautam v. Logix Heights Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/06/75128/2021

Decision date
2025-05-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 46-शिकायत WAM:—NCR44/06/7528/202 अनुज गौतम बनाम लॉजिक्स हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड (महागुन-ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 22.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री साक्षी उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री करण उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। उभयपक्षों द्वारा अपनी-अपनी गणना शीट दाखिल की जा चुकी हैं। उभयपक्षों के मध्य मुख्य रूप से गणना का विवाद है। अतः उभयपक्षों की गणना शीट पत्रावली सहित रेरा अधिकृत सी.ए को भेजी जाये कि रेरा अधिकृत सी.ए उभयपक्षों की गणना शीट, माननीय पीठ द्वारा पारित आदेश एवं बी.बी.ए की शर्तों के अनुसार गणना कर स्पष्ट रूप से अपनी आख्या एक माह के अन्दर दाखिल करें कि कितनी धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अदा करनी है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.08.2025 को पेश हो। SS Ris आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण