Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mrs. Ritu Gupta v. Wave One Private Limited

Complaint No. NCR144/06/54758/2020

Decision date
2021-01-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | रेक्टिफिकेशन आदेश पीठ-2 शिकायत संख्या- NCR44/06/54758/2020 श्रीमती रीतू गुप्ता बनाम वेव वन प्राईवेट लिमिटेड प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 20:6 की धारा-39 के अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है जो कि निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा | परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरूद्द इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र विपक्षी द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि उपरोक्त शिकायत संख्या में दिनांक 06.04.2024 को पारित आदेश के पृष्ठ संख्या-40 के पैरा-0 में दिनांक 34.04.2024 के स्थान पर दिनांक 34.22.2024 की लिपिकिय त्रुटि को संशोधित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली पर दाखिल प्रतिवाद पत्र में विपक्षी द्वारा कहा गया है कि वह दिसम्बर 2024 तक परियोजना पूर्ण कर कब्जा दे देगें, जिसका संदर्भ पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश दिनांक 06.04.2024 के निस्तारण बिन्दु संख्या-4 में लिया गया है। अतः आदेश के पृष्ठ संख्या-40 के Wr-o में लिपिकिय त्रुटि है, जिसे संशोधित किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है। ऐसे में उपरोक्‍्तानुसार आदेश के पृष्ठ Weg-to के पैरा रांख्या ot गें “विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता के फ्लैट की समस्त सुविधाओं को आवंटन पत्र/अनुबन्ध के अनुसार पूर्ण कराकर दिनांक 34.07.2024 तक ओ:सी.//सी.सी. सहित कब्जा देना सुनिश्चित करें और देय स्टाम्प शुल्क प्राप्त कर नियमानुसार रजिस्ट्री करायें” के स्थान पर “विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता के फ्लैट की समस्त सुविधाओं को आवंटन पत्र/अनुबन्ध के अनुसार पूर्ण कराकर दिनांक 34.42.2024 तक ओ.सी./सी.सी. सहित कब्जा देना सुनिश्चित करें और देय स्टाम्प शुल्क HINT कर नियमानुसार रजिस्ट्री करायें” को पढ़ा जाये। विपक्षी का प्रार्थाना पत्र स्वीकार किया जाता है। आदेश पोर्टल पर अपलोड "किया जाये। दिनांक :- 27/ 04/2024 AVL (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण