Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sandeep v. Rudra Buildwell Infra Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/06/54192/2020

Decision date
2025-01-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-नन्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 26-शिकायत संख्या : NCRI44/06/5492/2020 संदीप बनाम ex fiesta इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वासु गोयल उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल नहीं किया गया है। विपक्षी को प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में जवाब दाखिल करने हेतु बार-बार अवसर प्रदान करने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा माननीय पीठ को अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा wera शिकायत के सापेक्ष सम्पूर्ण धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है एवं यूनिट के सापेक्ष वर्तमान समय में कोई बकाया धनराशि शेष नहीं है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन स्पष्ट रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, ताकि इस न्यायालय द्वारा यूनिट को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का कब्जा दिलाये जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 28.04.2025 को पेश हो। आर. पी. REO (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण