Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Heemanshu Satija v. Pinnacle Superstructures Private Limited

Complaint No. NCR144/06/129988/2025

Decision date
2025-12-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 46-शिकायत संख्या :- ४टार44/06/29988/2025 हिमांशु सतीजा बनाम पिनेकल सुपरस्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 02/42/2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री योगेन्दर सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पूर्वित जैन उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में उभयपक्षों के मध्य समझौता वार्ता चल रही है, जिस कारण उनके द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम तिथि दिये जाने का अनुरोध किया गया है, जोकि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर उभयपक्षों के मध्य. हस्ताक्षरित व निष्पादित समझौतानामा / लिखित उत्तर प्राधिकार पत्र/वकालतनामा सहित रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var लिखित उत्तर में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसकी भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,/ बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 09.04.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण