Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Vishnu Sharma and Shipra Sharma v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/06/129932/2025
- Decision date
- 2026-06-12
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 2-06-2026 शिकायत संख्या: ८ ]44/06/29932/2025 विष्णु शर्मा व अन्य बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दिवस शर्मा उपस्थित हुए शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी कम्पनी द्वारा प्रश्नगत प्लॉट के निर्माण हेतु बिजली एवं पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है, जिस पर विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा मेंटेनेन्स चार्जेज का भुगतान न किये जाने के कारण, विपक्षी कम्पनी द्वारा शिकायतकर्ता को बिजली एवं पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है, जिस पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता के कथनानुसार शिकायतकर्ता उपर्युक्त के मद में धनराशि का भुगतान करने हेतु तैयार हैं। अतः विपक्षी कम्पनी को आदेशित किया जाता है कि जिस दिन शिकायतकर्ता द्वारा उपर्युक्त के मद में धनराशि का भुगतान कर दिया जाये, उसके बाद 40 दिनों के अन्दर वह शिकायतकर्ता को उपर्युक्त सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं भौतिक प्रति दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।
अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण vad आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर WT कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 28-20-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY ४५४ (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 25