Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bhaskara Rao Kilaparthi v. Presidency Infraheights Private Limited

Complaint No. NCR144/06/129904/2025

Decision date
2025-07-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत aRI-34 ३-शिकायत संख्या — NCR44/06/29904/2025 भास्कर राव किलापार्थी बनाम प्रेसीडेंसी इन्फ्राहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 22/07/2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम बक्शी उपस्थित हुए | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता मोहम्मद आसिम खान उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्तनतत शिकायत में अन्तरिम अनुतोष हेतु प्रार्थना पत्र 07.06.2025 रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए विपक्षी द्वारा प्रेषित यूनिट निरस्तीकरण पत्र दिनांकित 29.05.2025 पर wr आदेश पारित करने तथा शिकायतकर्ता द्वारा बुक करायी गयी यूनिट में तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने व यूनिट की यथास्थिति बनाये रखें जाने हेतु अनुरोध किया गया है, शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। उभयपक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम gear सुविधा का संतुलन (Balance of Convenience) एवं शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कंपनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम सुनवाई की तिथि तक यथास्थिति बनाये रखेंगे।

विपक्षी की ओर से प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर दिनांक 42.07.2025 को प्राधिकरण के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत किया गया है, जोकि पत्रावली पर दाखिल है, ऐसे में विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्राधिकरण के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत किये गये लिखित उत्तर की प्रति आगामी 4 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 06.0.2025 को पेश हो। उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण