Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kartikey Sharma v. Samridhi Infra Square Private Limited

Complaint No. NCR144/06/121127/2024

Decision date
2025-09-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 35- शिकायत PN—NCRI44/06/I227/2024 कार्तिकेय शर्मा बनाम समृद्धि इन्फ्रा KIER प्राइवेट लिमिटेड दिनांक —03 /09 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुश्री रिद्धि उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मुस्कान वेद्दी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा प्रतिउत्तर के स्थान पर अपनी लिखित बहस भौतिक रूप से दाखिल की गई है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व भौतिक रूप से दाखिल लिखित बहस की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा अंतरिम अनुतोष प्रार्थना पत्र दिनांकित 23.08.2024 दाखिल करते हुए कहा गया कि विपक्षी द्वारा उनका फ्लैट संख्या-4204 निरस्त किया जा चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा लिखित शिकायत में अंतरिम अनुतोष के तौर पर विपक्षी को फ्लैट संख्या-4204 के सम्बन्ध में प्रकरण के निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखने के लिए निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया है, ताकि विपक्षी शिकायतकर्ता के फ्लैट पर तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न कर सके। ऐसी स्थिति में विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक प्रकरण में उल्लेखित फ्लैट संख्या-4204 के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखेगें। पत्रावली aed उपरोक्त बहस हेतु दिनांक 04.02. 2026 को पेश हो। 7 Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण