Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mrs. Renu Oberoi v. Elegant Infracon Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/06/121050/2024
- Decision date
- 2025-04-30
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 30-04-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/06/2050/2024 रेनू ओबेराय बनाम एलीगेन्ट इन्फ्राकॉन प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री रिद्धि मल्होत्रा उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ज्योतिष राज उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा एक अंतरिम प्रार्थना-पत्र, दिनांक 20-02-2025 को पोर्टल पर अपलोड किया गया, जिस पर आज पीठ द्वारा सुनवाई की गयी। विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र पोर्टल अपलोड किया गया है, जिसमें विपक्षी का कथन है कि प्रश्नगत शिकायत पोषणीय नहीं है। अतः प्रश्नगत शिकायत को निरस्त कर fear जाये। विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित मेमोरेन्डम ऑफ अन्डरस्टेटिंग (५.0.ए.) के प्रस्तर-04 के सम्बन्ध में पीठ को संतुष्ट नहीं कर पाये।
अतः विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 20-02-2025 को पोर्टल अपलोड अंतरिम प्रार्थना-पत्र पर अपने मुवक्किल से आवश्यक निर्देश प्राप्त करते हुए, अपना आपत्ति-पत्र एवं मूल शिकायत पर भी रेरा कम्प्लेन्ट पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा पूर्व में मूल शिकायत पर प्रस्तुत आपत्ति-पत्र एवं उपर्युक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 6-07-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.05.0 BHOOSREDDY 44.0-49 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।