Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Omendra Singh Nagar v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/06/120698/2024

Decision date
2024-10-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: i8-0-2024 शिकायत संख्या: ॥एटा२44/06/20698/2024 arr Ris नागर बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो ompR के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के sar आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर तथा विपक्षी द्वारा यथास्थिति के सम्बन्ध में दाखिल प्रार्थना-पत्र पर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें|

साथ ही शिकायतकर्ता को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर फार्म-एम एवं पोर्टल पर अपलोड समस्त दस्तावेजों का पेपर बुक रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। विपक्षी द्वारा विगत तिथि पर अगली तिथि तक के लिये निर्गत यथास्थिति बनाये रखने के आदेश को समाप्त करने के लिये एक प्रार्थना-पत्र अपलोड किया गया है, जिस पर शिकायतकर्ता को अपनी आपत्ति 02 सप्ताह के अन्दर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया जाता है। अतः न्यायहित में विपक्षी को यह आदेशित किया जाता है कि उनके उपर्युक्त वर्णित प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज ,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि i7-0i-2025 को पेश हो। SANJAY RAMESH fantesrisriooseeooy BHOOSREDDY __ Date: 024079 5:46 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।