Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Abhishek Ghosh Dastidar And Mrs. Jyoti Ghosh Dastidar v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/06/110312/2023

Decision date
2024-04-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-4 40-शिकायत संख्या:-80/२44/06/440342/2023 श्री अभिषेक घोष दस्तीदार और श्रीमती ज्योति घोष दस्तीदार बनाम पंचशील बिल्डटेक प्रा. लिमिटेड दिनांक:- 24/04/2024 शिकायतकर्ता का वाद धारा-3 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक उपस्थित एवं विपक्षी अनुपस्थित। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व तिथि पर विपक्षी के प्रतिनिधि श्री रवि सेठ उपस्थित थे जिन्होने लिखित जवाब दाखिल करने हेतु समय चाहा था। आज न तो विपक्षी उपस्थित है और न ही कोई लिखित जवाब दाखिल किया है। आज शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया कि विपक्षी ने शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट निरस्त कर दी है। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ निरस्तीकरण पत्र संलग्न किया है। चूंकि शिकायत न्यायालय में लम्बित है। विपक्षी ने स्वंय अपना लिखित जवाब दाखिल न कर शिकायतकर्ता की यूनिट निरस्त कर दी है, जो विपक्षी का एक मनमाना विरुद्धकृत है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता की यूनिट के सम्बन्ध में निरस्तीकरण की कार्यवाही वापस लेते हुए किसी तृतीय पक्ष का हित सृजित न किया जाए। विपक्षी afta नियत तिथि से पूर्व अपना लिखित जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम तिथि 25/07/2024 को सुनवाई वास्ते पेश हो। Oo हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण