Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deepshikha Sharma v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/06/110169/2023

Decision date
2024-04-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 03-04-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/06/I069/2023 दीपशिखा शर्मा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आकृति सिंह उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत प्लॉट की बुकिंग हेतु, दिनांक 20-44-2009 को आवेदन किया गया था। पूर्व में यूनिट की कुल कीमत रू.44,00,000,/- थी, जिसके उपरान्त किसान प्रतिकर की माँग वर्ष, 20:6 में जोड़कर रू.24,00,000,/- हो गई, जिसका सम्पूर्ण भुगतान शिकायतकर्ता द्वारा किया जा चुका है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत परियोजना से सम्बन्धित भूमि खसरा संख्या: 82 व 92, ग्राम-परसोल, जिला-गौतमबुद्धनगर पर भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में एक मुकदमा मा. उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है और दिनांक 44-44-2044 से स्थगन आदेश प्राप्त है इसलिए परियोजना का कार्य तब से रूका हुआ है

उपर्युक्त तथ्यों से यह स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता विगत is वर्ष से अपनी यूनिट का कब्जा एवं रजिस्ट्री कराने हेतु इन्तजार कर रहा है। ऐसी स्थिति में विपक्षी को किसी अन्य परियोजना में उसी के समान एक अन्य यूनिट शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए था, परन्तु तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि विपक्षी द्वारा ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि वह उपरोक्त के सम्बन्ध में अपने मुवक्किल से निर्देश प्राप्त कर, शिकायतकर्ता को वैकल्पिक यूनिट का निरीक्षण कराते हुए एक अन्य यूनिट शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए, नियत तिथि से पूर्व अपना स्पष्टीकरण /आख्या पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 4-06-2024 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH pamest BHOosREDDY B HOOS R E D DY Date: 2024.04.04 6:43:08 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा | 34