Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Durga Prasad Mehra & Lakshmi Bai Mehra v. Investors Inn Infrastructure Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/06/109998/2023

Decision date
2025-01-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 46-शिकायत संख्या :- ४टारा44/06/09998/2023 Upreraprj6558 बनाम इन्वेस्टर्स इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 27 /04 /2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दिव्यदीप चतुर्वेदी उपस्थित | विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रश्नगत शिकायत योजित करते समय aa शिकायतकर्ता के नाम के स्थान पर Upreraprjl6558 अंकित हो गया है, जिसके स्थान पर श्री दुर्गा प्रसाद मेहरा एवं श्रीमती लक्ष्मी बाई मेहरा अंकित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किया गया है, जोकि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पब्लिक नोटिस जारी किया जाए। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, उसके पश्चात्‌ लिखित उत्तर दाखिल करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें। सिस्टम एनालिस्ट, रेरा को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत में रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर शिकायतकर्ता का नाम श्री दुर्गा प्रसाद मेहरा एवं श्रीमती लक्ष्मी बाई मेहरा अंकित करना सुनिश्चित करें | पत्रावली ont उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 20.05.2025 को पेश हो।

टी, (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण