Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neeraj kataria v. Ratan Buildtech Private Limited

Complaint No. NCR144/06/109704/2023

Decision date
2025-09-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 33- शिकायत PEAN—NCRI44/06/09704/2023 नीरज कटारिया एवं रचना सिंह बनाम रतन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-04 /09 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद mists अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री मनीष सिंह उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व आदेश के अनुपालन में सह आवंटी का नाम रेरा पोर्टल पर अंकित किया जा चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि वर्तमान वाद जारी रहने के दौरान विपक्षी द्वारा उन्हें यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है तथा उनके पक्ष में रजिस्ट्री भी निष्पादित करा दी गयी है। अब वह वर्तमान शिकायत केवल विलम्बित अवधि के ब्याज हेतु जारी रखना चाहते है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि वह उपरोक्त के सम्बन्ध में लिखित में अपना कथन पीठ के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते है जिसके लिए समय प्रदान कर दिया जाए जो प्रदान किया जाता है। पत्रावली वास्ते उपरोक्त,बहस हेतु दिनांक 02.02.2026 को पेश हो। So SIO दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण