Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Krati Mittal v. Logix Heights Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/06/106967/2023

Decision date
2024-02-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 02-02-2024 शिकायत संख्या: ॥एट२44/06/06967/2023 कृति मित्तल बनाम लॉजिक्स हाईटस्‌ प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो ompR के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री शालू शर्मा उपस्थित BE | प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा लिखित प्रार्थना दाखिल करते हुए, उक्त शिकायत में मूल आवंटी कृति मित्तल के साथ सह-आवंटी अर्जुन अग्रवाल का नाम अंकित किये जाने हेतु, अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। अतः रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को उक्त संशोधन (Edit) करने की अनुमति प्रदान करें तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे आगामी 04 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट ta पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन (Edit) करना सुनिश्चित He | शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित बी.बी.ए./अनुबन्ध-पत्र की पूर्ण व स्पष्ट छायाप्रति प्रमाणित /स्व-प्रमाणित कर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित He |

विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण sat आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड कर सकते हैं। पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 24-04-2024 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH ate 20240205 I04034 BHOOSREDDY +2530 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 6