Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ajeet Kumar v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/05/95073/2022

Decision date
2025-01-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 / 63 सपठित नियम-24 49-शिकायत संख्या : NCRI44/05/95073/2022 अजीत कुमार बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आरूषि उपस्थित हुईं | शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया है कि उभयपक्षों के मध्य समझौता वार्ता चल रही है और एक सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता को कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करा दी जायेगी। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें तथा कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित यदि कोई हो तो शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत स्पष्ट रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें कि किस माध्यम से वह आदेश का निष्पादन कराना चाहता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 28.04.2025 को पेश हो। —<t Rag आर. पी. Re (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण