Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mrs. Sangeeta Singhal v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/05/94894/2022

Decision date
2025-09-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 25-शिकायत PeM—NCR44/05/94894/2022 श्रीमती संगीता सिंघल बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 02.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुश वत्स उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री निधि कुमार उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गंया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, जिसमें बताया गया कि उसके पास ओ.सी./ सी.सी. नहीं है, इसलिए शिकायतकर्ता को कब्जा नहीं दिया जा सकता है। ओ.सी./ सी.सी. प्राप्त - होने के उपरान्त शिकायतकर्ता को कब्जा दे दिया जायेगा। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 47.04.2023 का : अनुपालन नहीं किया गया है, जिसके सम्बन्ध में विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु आदेश दिनांक 04.07.2025 पारित किया जा चुका है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 2 माह के अन्दर उक्त यूनिट /परियोजना का ओ-सी./सी.सी. प्राप्त कर, माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.//सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (धदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी * शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जां उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता को यदि कोई आपति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने पर a var संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए यूनिट को कुर्क कर, लक कर, रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक . 49.2.2025 को. पेश हो। ॥ | —<cial आर. पी. ¢——— (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण