Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

sangeeta saxena v. Aastha Infracity Limited

Complaint No. NCR144/05/94770/2022

Decision date
2023-10-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 4 -शिकायत संख्या :-र्टारा44/05/94770/2022 संगीता सक्सेना बनाम आस्था इंफ्रासिटी लिमिटेड दिनांक :- 27 /40/2023 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित। विपक्षी द्वारा | आदेश uae दिनांक 44.07.2023 के सन्दर्भ में विपक्षी /प्रमोटर अवगत कराया गया कि | यूनिट तृतीय पक्ष को बेची जा चुकी है। वर्तमान प्रकरण में सम्पत्ति को लेकर तृतीय पक्ष का अधिकार उत्पन्न हुआ है एवं शिकायतकर्ता द्वारा समय पर भुगतान न किये जाने के कारण यूनिट निरस्त की जा चुकी है और शिकायतकर्ता की जमा धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दी गयी है ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता आवंटी की श्रेणी में नहीं आता है। प्रस्तुत परिवाद निरस्त किये जाने योग्य है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता कोरोना काल में गभीर बीमार रहा है एवं शिकायतकर्ता द्वारा बेड पर रहने का साक्ष्य लगाया गया है। विपक्षी ने यूनिट को निरस्त करने के बाद शिकायतकर्ता की जमा धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दी है। शिकायतकर्ता द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया है कि वह विपक्षी को पुनः धनराशि का भुगतान करने हेतु तैयार है एवं यूनिट को पुनर्स्थापित करने का अनुरोध किया गया है। उभ्यपक्षों को सुना गया। पत्रावली आदेशरर्थ सुरक्षित। —_ Sree Slo दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण