Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sunil Kumar v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/05/94641/2022

Decision date
2025-07-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 42-शिकायत UAW—NCR44/05/9464/2022 सुनील कुमार बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दीपक राणा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित BE | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा आज सुनवाई के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा समस्त धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है तथा विपक्षी से समझौता भी हो गया है। विपक्षी द्वारा कब्जा-पत्र दिनांकित 02.05.2025, कुंजी प्रमाण-पत्र दिनांकित 02.05.2025, अण्डरटेकिंग एवं त्रिपक्षीय सब-लीज डीड दिनांकित 02. 07.2025 की प्रति दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा समझौतानामा दिनांकित 08.04.2025 दाखिल किया गया है और बताया गया है कि समझौतानामा दिनांकित 08.04.2025 के अनुसार विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है और रजिस्ट्री निष्पादित करा दी गई है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि वह उक्त समझौतानामा से संतुष्ट है और वह year शिकायत को अब आगे नहीं चलाना चाहता है और उभयपक्षों के मध्य प्रश्नगत प्रकरण में अब कोई कार्यवाही शेष नहीं है।

. समझौतानामा दिनांकित 08.04.2025 के अवलोकन से यह विदित है कि उभयपक्षों के मध्य पूर्ण एवं अंतिम समझौता हो चुका है। प्रश्नगत प्रकरण में अब कोई कार्यवाही शेष नहीं है। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत पत्रावली नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत समझौतानामा दिनांकित 08.04.2025 के आधार पर पूर्ण संतुष्टि में rena की जाती है। समझौतानामा दिनांक 08.04. 2025 इस वाद का अंश रहेगा | आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। तदनुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण