Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pooja Taneja v. Cloud 9 Projects Private Limited

Complaint No. NCR144/05/94560/2022

Decision date
2025-06-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 37-शिकायत संख्या :-- NCR44/05/94560/2022 पूजा तनेजा बनाम क्लाउड 9 प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. दिनांक :- 26 /06 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आनन्द मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री समृद्धि सिंह उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि के ब्याज सहित यूनिट का कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी को पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का अनुपालन कर अपनी “अनुपालन आख्या' रेरा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किये गये, परन्तु विपक्षी की ओर से कोई अनुपालन आख्या' दाखिल नहीं की गयी है, ऐसी स्थिति में विपक्षी का 'अनुपालन आख्या' दाखिल करने का अवसर समाप्त किया जाता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.40.2025 को पेश हो। ee (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण