Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Tarun Gupta v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/05/94384/2022
- Decision date
- 2025-05-07
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 32 -शिकायत संख्या :-रटारा44/05/94384/2022 तरूण गुप्ता बनाम पंचशील बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-07 /05 / 2025
शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर से प्रतिनिधि श्री रवि सेठ उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा कन्जूमर फोरम में चल रहे वाद को वापस ले लिया गया है। Supe फोरम से वाद वापस लिये जाने के आदेश दिनांकित 28.44.2023 की प्रति शिकायतकर्ता द्वारा पत्रावली पर दाखिल कर दी गई है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण में अनुतोष संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिस पर विपक्षी द्वारा अपनी विस्तृत आपत्ति दाखिल की गई थी। पीठ द्वारा दिनांक i2.07.2023 को शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र गुण-दोष के आधार पर स्वीकार करते हुए रेरा कार्यालय लिपिक को निर्देशित किया गया था कि वह परिवाद पत्र पर लाल रंग से संशोधित याचना अंदर 3 दिन में अंकित करना सुनिश्चित करें। रेरा कार्यालय लिपिक द्वारा आदेश पत्र दिनांक 42.07.2023 के अनुपालन में पत्रावली पर उपलब्ध कम्पलेन्ट पेज पर शिकायतकर्ता का अनुतोष लाल रंग से संशोधित कर दिया गया है, परन्तु wat संशोधन अभी तक रेरा पोर्टल पर नहीं हुआ है, जिस कारण रेरा पोर्टल पर अभी भी शिकायतकर्ता का अनुतोष जमा धनराशि वापस किये जाने का प्रदर्शित हो रहा है। URE रेरा सिस्टम एनालिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को अनुतोष संशोधन करने की अनुमति प्रदान करे, तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 2 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि पीठ के आदेश पत्र दिनांकित 26.0.2023 में त्रटिवश यह अंकित हो गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा कोई वाद ncprc में योजित किया गया है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा कोई वाद ncorc में योजित नहीं किया गया है, इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण में सह-आवंटी को पक्षकार बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा वर्तमान प्रकरण में रानी गुप्ता को सह-आवंटी बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया S| पत्रावली पर उपलब्ध अनुबंध ,/आवंटन में रानी गुप्ता का नाम सह-आवंटी के तौर पर अंकित है, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है।
उपरोक्तानुसार रेरा कार्यालय लिपिक को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को उक्त संशोधन करने की अनुमति प्रदान करे, तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह संशोधन करने की अनुमति प्राप्त होने उपरान्त आगामी 2 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। पत्रावली पर उपलब्ध आदेश पत्र दिनांकित 7.05.2024 में यह अंकित हो गया है कि विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है, परन्तु विपक्षी की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा कहा गया की उनके द्वारा प्रकरण में कोई लिखित जवाब दाखिल नहीं किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रकरण में अपना लिखित जवाब अग्रिम नियत तिथि से पूर्व रेरा पोर्टल पर अपलोड करे साथ ही एक प्रति ईमेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली aNd उपरोक्त बहस हेतु दिनांक 34.07.2025 को पेश हो। EZ डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण T 4