Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Tarun Gupta v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/05/94384/2022

Decision date
2023-08-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Sov भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 44-शिकायत संख्या:- ।३०/२१44/05/94384/2022 तरूण गुप्ता बनाम पंचशील बिल्डटेक प्रा. लिमिटेड दिनांक:- 24/08/2023 शिकायतकर्ता का वाद धारा-3 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल एवं विपक्षी की ओर से प्रतिनिधि श्री रवि सेठ उपस्थित। शिकायतकर्ता की ओर से अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए कहा गया है कि उनके द्वारा मूल रूप से शिकायत जमा धनराशि मय ब्याज वापस दिलाये जाने हेतु योजित की गयी है, परन्तु अब परियोजना पूर्ण हो चुकी है और फ्लैट कब्जे दिये जाने की स्थिति में है। इसलिए वह जमा धनराशि मय ब्याज वापस किये जाने के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज चाहता है। उक्त अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर विपक्षी द्वारा आपत्ति करते हुए कहा गया है कि उक्त संशोधन आवेदन पोषणीय नहीं है। यदि शिकायतकर्ता अपना अनुतोष परिवर्तित करना चाहता है, तो उसे दूसरी शिकायत प्रस्तुत करनी चाहिए। उभय पक्षों को सुना तथा अभिलेख का अवलोकन किया। मूलतः यह शिकायत जमा धनराशि मय ब्याज वापस दिलाये जाने के अनुतोष हेतु योजित की गयी थी, परन्तु शिकायतकर्ता का कहना है कि अब परियोजना पूर्ण हो चुकी है और वह कब्जा प्राप्त करना

चाहता है। विपक्षी की ओर से यह नहीं कहा गया कि शिकायतकर्ता को कब्जा प्रदान नहीं किया जा सकता। विपक्षी की मात्र यह आपत्ति है कि शिकायतकर्ता को कब्जे हेतु दूसरी शिकायत योजित करनी चाहिए। रेरा अधिनियम का उद्देश्य विवाद का शीघ्र निस्तारण करना है। यदि शिकायतकर्ता कोई अनुतोष प्राप्त कर सकता है, तो न्यायहित में विवाद के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शिकायतकर्ता से अलग से परिवाद प्रस्तुत करने की अपेक्षा करने के स्थान पर वर्तमान परिवाद में ही कब्जे के अनुतोष पर विचार किया जा सकता है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत कब्जे के अनुतोष के सम्बन्ध में विपक्षी यदि चाहे तो वह अपना अतिरिक्त लिखित अभिकथन दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम तिथि 26/:0/2023 को बहस वास्ते पेश हो। Vv? Xywh हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण