Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Tarun Gupta v. Panchsheel Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/05/94384/2022

Decision date
2023-05-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर, पीठ-2 शिकायत संख्या: ॥४८२44/05/94384/2022 तरूण गुप्ता बनाम पंचशील बिल्डटेक प्राएलि0 शिकायत संख्या ४८7744/05/94384/2022 तरुण गुप्ता बनाम पंचशील बिल्डटेक प्रा0लि0.प्रकरण में अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र दिनांक 04.04.2023 के निस्तारण हेतु आदेशार्थ सुरक्षित की गई थी। शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र दिनांक 04.04.2023 में संस्थित वाद दिनांक 43.05.2022 को अंकित अनुतोष धनराशि वापसी के स्थान पर यूनिट का कब्जा व विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने हेतु अनुतोष संशोधन किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी की ओर से प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर लिखित आपत्ति दाखिल की गई जिसमें शिकायतकर्ता का अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर लिखित कथन दाखिल किये जाने के उपरांत निस्तारण किये जाने का तथ्य अंकित किया गया है तथा प्रार्थना पत्र को निरस्त किये जाने का भी अनुरोध किया गया है। पत्रावली पर उपलब्ध प्रपत्रों के परिशीलन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 43.05.2022 को वाद संस्थित किया गया जिसमें जमा धनराशि दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है तत्पश्चात्‌ शिकायतकर्ता की ओर से दिनांक 04.04.2023 को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अनुतोष संशोधन किये जाने का अनुरोध किया गया है जिस पर विपक्षी ने आपत्ति व्यक्त की है। उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र न्याय हित में स्वीकार करते हुये कार्यालय लिपिक को निर्देशित किया जाता है कि वह परिवाद पत्र पर लाल रंग से संशोधित याचना अन्दर 3 दिन में अंकित करना सुनिश्चित करें।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह संशोधन उपरांत संशोधित अनुतोष के आधार पर अपना लिखित कथन नियत तिथि से पूर्व रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे। पत्रावली aed उपरोक्त दिनांक 22.08.2023 को पेश हो। oS ee oll ps 3 .202%4 (डा०दीपक स्वरूप सक्सेना) सदस्य उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण