Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mayank Kumar Saxena v. New Okhla Industrial Development Authority

Complaint No. NCR144/05/93935/2022

Decision date
2025-12-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 2-2-2025 शिकायत संख्या: ]४८7२।44/05/93935/2022 मयंक कुमार सक्सेना बनाम 4. नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण 2. ब्लिसफुल बिल्डकॉन प्रा. लि. (Blissful Buildcon Pvt. Ltd.) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री संजय शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 04 एवं 02 अनुपस्थित | प्रकरण में पीठ द्वारा विपक्षी संख्या: 02 को उपस्थिति हेतु पब्लिक नोटिस एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस प्रेषित की जा चुकी है। प्रकरण में विपक्षी संख्या: 02 (Blissful Buildcon Pvt. Ltd.) को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र ,//वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| साथ ही शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी संख्या: 02 (Blissful Buildcon Pvt. Ltd.) को व्यक्तिगत रूप से Var आदेश की प्रतिलिपि अनुपालन हेतु उपलब्ध कराते हुए, प्रकरण में अग्रिम नियत तिथि पर उपस्थिति हेतु cet के माध्यम से नोटिस की तामीला करना सुनिश्चित करें।

शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता की ओर से विपक्षी संख्या: 04 की ओर से पोर्टल पर अपलोडेड एवं दाखिल आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। सचिव, उ.प्र. रेर इस आदेश की प्रति मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण को इस आशय से प्रेषित करें कि वह अग्रिम नियत तिथि पर प्रश्नगत प्रकरण में पैरवी “उपस्थिति हेतु किसी अधिकृत प्रतिनिधि ,/अधिवक्ता को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 27-03-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.2.3 6:47:26 BHOOSREDDY +0520 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, RT| 32