Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

manoj maheshwari v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/05/93895/2022

Decision date
2025-04-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत WA—NCR I44/05/93895/2022 मनोज माहेश्वरी बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतंकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री इशिता उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 29.0:.2025 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित प्रेषित नहीं किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्षी माननीय पीठ के आदेश के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है और शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराने एवं रजिस्ट्री निष्पादित कराने में भी रुचि नहीं ले रहा है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत स्पष्ट रूप से प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करें, ताकि यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर fragt कर इस न्यायालय द्वारा स्वयं शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 27.04.2025 को पेश हो। —__ आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण