Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Koushik Karmakar v. Solitaire Realinfra Private Limited

Complaint No. NCR144/05/92331/2022

Decision date
2024-02-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 44 -शिकायत संख्या :— NCRi44/05/9233/2022 कौशिक कर्मकार बनाम सॉलिटेयर रीयलइन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 26/02/2024 शिकायतकर्ता का वाद mist के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित | विपक्षी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता की ओर से इस आशय का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि संस्थित शिकायत में अनुतोष जमा धनराशि मय ब्याज का है, परन्तु अब वह कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज वापस चाहता है, अतः शिकायतकर्ता ने अनुतोष संशोधन किये जाने का अनुरोध किया है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र गुण-दोष के आधार पर निस्तारण हेतु स्वीकार किया जाता है। अत: रेरा सिस्टम एनालिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर कम्पलेन्ट पेज पर अनुतोष के रूप में अंकित जमा धनराशि मय ब्याज के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज को अंकित करना सुनिश्चित करें तथा कार्यालय लिपिक को भी निर्देशित किया जाता है कि शिकायत पृष्ठ पर अनुतोष संशोधन को अंकित करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा कहा गया कि शिकायतकर्ता द्वारा अनुतोष बदल दिया है, इसलिए उनको अपना पक्ष रखे जाने हेतु एक तिथि प्रदान कर दी जाए, जो प्रदान की जाती है। पत्रावली aed बहस हेतु दिनांक 49.06. 2024 को पेश हो। SS डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण