Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Gaurav Prakash v. Rise Projects Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/05/74751/2021

Decision date
2021-12-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Boro भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-2 25-शिकायत संख्या :— NCR44/05/7475/202] गौरव प्रकाश बनाम राइस प्रोजेक्ट्स प्रा० लि० दिनांक :- 22/44/202 कोविड-49 को दृष्टिगत रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई और शिकायतकर्ता का वाद प्रस्तुत किया गया। पुकार पर उभयपक्ष उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा जमा धनराशि ब्याज सहित वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा त्रिपक्षीय अनुबन्ध पत्र दिनांक 08.09.208 को हस्ताक्षरित किया गया है, जिस कारण उनकी शिकायत प्री-मैच्योर है। उभयपक्ष को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया। पत्रावली पर उपलब्ध त्रिपक्षीय अनुबन्ध पत्र के अवलोकन से विदित होता है कि शिकायतकर्ता त्रिपक्षीय अनुबन्ध पत्र दिनांक 08.09.20i8 के प्रस्तर- 9.4 के अनुसार जुलाई 2022 में कब्जा पाने के अधिकारी हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि शिकायतकर्ता की शिकायत प्री-मैच्योर है। चूंकि शिकायतकर्ता की शिकायत प्री-मैच्योर है। ऐसी दशा में कोई आदेश पारित किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। शिकायतकर्ता जुलाई 2022 के बाद विपक्षी के विरूद्ध शिकायत योजित करने हेतु स्वतंत्र होंगे। अतः पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू--सम्पदा विनियामक प्राधिकरण