Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Paras Agarwal v. M/s. Jss Buildcon Private Limited

Complaint No. NCR144/05/54059/2020

Decision date
2025-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 39-शिकायत संख्या :- इटारा44/05/54059/2020 पारस अग्रवाल बनाम मैसर्स जे.एस.एस. बिल्डकॉन प्रा. लि. दिनांक :- 08 /09 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री पिंकी साह उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पूर्वित जैन उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा जमा धनराशि ब्याज सहित वापस दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु "Swamih Investment Fund I" प्राप्त हुआ है तथा परियोजना का निर्माण कार्य 34 दिसम्बर, 2025 पूर्ण किये जाने हेतु रेरा प्राधिकरण द्वारा समयावधि विस्तारित की गयी है। शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत प्रकरण के निराकरण हेतु उक्त पत्रावली को प्राधिकरण के कंसीलिएटर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता का अनुरोध स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता के इस अनुरोध पर विपक्षी द्वारा भी सहमति व्यक्त की गयी है। सम्बन्धित शिकायत के तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए उक्त पत्रावली को प्राधिकरण के कंसीलिएटर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। te, 29/25 टी. वेंकटेश सदस्य, उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण