Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Devendra Nath Tripathi v. Antriksh Developers & Promoters Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/05/139481/2026
- Decision date
- 2026-09-11
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: :-09-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/05/3948 /2026 देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी व अन्य बनाम 4. अंतरिक्ष डेवलपर्स एण्ड प्रोमोटर्स प्रा. लि. (अंतरिक्ष) 2. अंतरिक्ष अपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 04 की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रितुल टण्डन उपस्थित हुए। विपक्षी संख्या: 02 अनुपस्थित । विपक्षी संख्या: 02 को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। विपक्षी संख्या: 04 के विद्वान अधिवक्ता द्वारा wera शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं भौतिक प्रति दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः विपक्षी ten: of को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट tar पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी संख्या: 04 के wat आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट To पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु मा. पीठ संख्या: 02 के समक्ष दिनांक 03-22-2026 को प्रस्तुत की जाये। पक्षकार सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.09.2 BHOOSREDDY 5:29:49 +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। व4