Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Reena Tiwari v. Elegant IT Solutions Private Limited
Complaint No. NCR144/05/139309/2026
- Decision date
- 2026-07-29
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 29-07-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/05/39309/2026 रीना तिवारी व अन्य बनाम 4. एलीगेन्ट आईटी सॉल्यूशंस प्रा. लि. 2. गैलेक्टिक सिटी प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षीगण अनुपस्थित | विपक्षीगण को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हों। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा रेश अधिनियम, 2046 की aRI-4(5) के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र तथा पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित अनुबन्ध एक होने के कारण, कम्प्लेन्ट to के फार्म-एम पर अंकित,/ वर्णित तीन अन्य यूनिद्स के सम्बन्ध में रेरा नियमावली के अनुरूप रू.3,000,//- की धनराशि रेरा प्राधिकरण के खाता संख्या: 40050469860, आई.एफ.एस.सी. कोड: iDFB00225 में आर.टी.जी.एस. अथवा माँग-ड्राफ्ट के माध्यम से जमा,/अदा कर, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।
विपक्षीगण को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपने-अपने आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var आपत्ति-पत्रों में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षीगण के उक्त आपत्ति-पत्रों पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अग्रिम नियत तिथि पर पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान विपक्षी कम्पनी (एलीगेन्ट आईटी सॉल्यूशंस प्रा. लि) के निदेशक अपने अधिवक्ता के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होगें। शिकायतकर्ता के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षीगण को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे तथा तृतीय पक्ष अधिकार सूजित नहीं करेगें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,//अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि -2-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.07.3 BHOOSREDDY 44:39:30 +4.05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा।