Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Kamesh Kumar Chaudhary v. Roseberry Estate LLP
Complaint No. NCR144/05/139144/2026
- Decision date
- 2026-07-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 3३-शिकायत संख्या +- NCRI44/05/3944/2026 श्री वैभव कृष्ण दायमा बनाम रोजबेरी एस्टेट एल.एल.पी. दिनांक +- 23/07/2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो opi के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वैभव दायमा उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किया arg | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रश्नगत शिकायत योजित करते समय शिकायतकर्ता का नाम Sh. Kamesh Kumar Chaudhary के स्थान पर त्रुटिवश अपना नाम Mr. Vaibhav Krishan Dayma अंकित किया जा चुका है। अतः शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा wera शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम Mr. Vaibhav Krishan Dayma के स्थान पर Sh. Kamesh Kumar Chaudhary अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 2 सप्ताह के अन्दर विपक्षी की परियोजना में बुक करायी गयी यूनिट से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज जैसे-बुकिंग / आवेदन फॉर्म, आवंटन /अनुबन्ध पत्र, विपक्षी को भुगतान की गयी धनराशि की समस्त रसीदें आदि की छायाप्रतियाँ रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित He |
विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर प्राधिकार पत्र/वकालतनामा सहित रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त लिखित उत्तर में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसकी भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सिस्टम एनालिस्ट, उ.प्र. रेरा को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत में रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर शिकायतकर्ता का नाम Mr. Vaibhav Krishan Dayma के स्थान पर Sh. Kamesh Kumar Chaudhary अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed उत्तर /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 47.:4.2026 को पेश हो। HARI SH Digitally signed TRIPAT tnratui. Date: 2026.07.25 H | 74:4:55 +05'30" हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी / प्रत्यायोजित अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण