Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mrs Supriya Bhola and Mr. Om Parkash Sharma v. Nivas Promoters Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/05/135267/2026
- Decision date
- 2026-07-31
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 3-07-2026 शिकायत संख्या: ॥एटा२44/05/35267/2026 सुप्रिया भोला व अन्य बनाम निवास प्रोमोटर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर प्रदर्शित त्रुटि यथा शिकायतकर्ता द्वारा प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षरित पठनीय “मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट” रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने हेतु 03 दिनों का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।
यदि शिकायतकर्ता द्वारा प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षरित पठनीय “मेमो ऑफ कप्प्लेन्ट” रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर दी जाती है, तदोपरान्त विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र //वकालतनामा WI कम्प्लेन्ट Yor पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण sat आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सचिव, उ.प्र. RT को इस आदेश की प्रति इस आशय से प्रेषित किया जाये कि अगले 02 सप्ताह के अन्दर इस परियोजना वापसी के सम्बन्ध में तकनीकी खण्ड से आख्या प्राप्त कर पीठ को प्रेषित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि i4-42-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH ramest shoosreppy BHOOSREDDY _ Pate:2026080% t84230 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा।