Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anil Kumar Saxena v. Blessings Homz Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/05/129345/2025

Decision date
2025-12-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 4-शिकायत संख्या :- एटार44/05/29345/2025 अनिल कुमार सक्सेना एवं बबिता सक्सेना बनाम ब्लेसिंग होम्ज प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 02//42/ 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नीरज शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वासु गोयल उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा आज पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से प्रश्नगत शिकायत में अन्तरिम अनुतोष हेतु अनुरोध किया गया है तथा विपक्षी द्वारा प्रेषित यूनिट निरस्तीकरण पत्र दिनांकित 26.08.2024 पर WR आदेश पारित करने एवं शिकायतकर्ता द्वारा बुक करायी गयी यूनिट में तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने व यूनिट की यथास्थिति बनाये रखें जाने हेतु भी अनुरोध किया गया है, शिकायतकर्ता का अनुरोध स्वीकार किया जाता है। उभयपक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of Convenience) एवं शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कंपनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम सुनवाई की तिथि तक यथास्थिति बनाये रखेंगे।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित ae | पत्रावली वास्ते उत्तर, बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 49.03.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण